Wealth Insurance क्या है? पैसा भी बढ़े और सुरक्षा भी मिले – पूरी जानकारी 2026

Wealth Insurance क्या है, पैसा भी बढ़े और सुरक्षा भी मिले पूरी जानकारी 2026

आज के इस खर्चीले समय में हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसका पैसा सुरक्षित भी रहे और टाइम के साथ बढ़ता भी रहे। सिर्फ बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट करने से आपको उतना बेनिफिट नहीं मिलता जितना पहले मिलता था। ऐसे में एक ऐसा प्लान चाहिए जो हमें Investment और Insurance दोनों का फायदा दे सके यही काम करता है Wealth Insurance।

Wealth Insurance एक ऐसा प्लान है जिसमें आपको लाइफ कवर भी मिलता है और साथ ही आपका पैसा स्टॉक मार्केट और म्यूच्यूअल फंड में निवेश होकर अच्छे रिटर्न भी देता है।

इस डिटेल ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे:

  • Wealth Insurance क्या होता है
  • यह कैसे काम करता है
  • इसके फायदे और नुकसान
  • Best Wealth Insurance Plan कैसे चुनें
  • ULIP और Wealth Insurance में क्या अंतर है

Wealth Insurance क्या है?

Wealth Insurance एक ऐसा इंश्योरेंस प्लान है जो आपको दो फायदे एक साथ देता है जैसे :

1. Life Insurance: इसमें आपको लाइफ इन्शुरन्स मिलता है , अगर आपकी अचानक से मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में आपके ऊपर डिपेंड परिवार के लोगो का भविष्य फाइनेंसियल सिक्योर हो जाता है |

2. Investment: यानी की कुछ पैसा इन्वेस्ट भी किया जाता है जब आपकी इन्शुरन्स की समय अवधि पूरी होगी तो आपको इसका फ़ायदा मिलेगा |

Wealth Insurance कैसे काम करता है?

Wealth Insurance का काम थोड़ा सा ULIP प्लान जैसा होता है चलिए इसको कुछ Step-by-Step Process समझते है |

  • इसमें सबसे पहले आप किसी अच्छी कंपनी का एक Wealth Insurance Plan खरीदते हैं |
  • आप अपनी सहूलियत के हिसाब से अपने लिए एक प्रीमियम प्लान चुनते है |
  • इसमें से उस प्रीमियम का कुछ हिस्सा Insurance प्लान में जाता है और बाकी पैसा स्टॉक मार्किट फण्ड में निवेश किया जाता है|
  • बढ़ते समय के साथ साथ जैसे स्टॉक मार्किट ग्रोव करेगी आपका पैसा ग्रोव करता रहेगा |
  • जैसे ही आपकी Policy Maturity पूरी होगी उसके ऊपर आपको जो भी फण्ड वैल्यू रहेगी उतना पैसा मिलेगा |

Also Raed : Term Insurance Kya hai

Wealth Insurance के फायदे (Benefits)

  • Insurance or Investment : Wealth Insurance करने का सबसे बड़ा बेनिफिट यही है कि इसमें आपको लाइफ इन्शुरन्स के साथ में वेल्थ बनाने का ऑप्शन भी मिलता यानी एक तीर से दो निशाने एक साथ लगा सकते है ।
  • Long Term Wealth : अगर आप इसमें 10 साल से लेकर 15 साल तक के लिए निवेश करते हैं तो ऐसे में आपका पैसा अच्छा ग्रो कर सकता है।
  • Tax Benefit: इंडिया में इस टाइप के प्लान खरीदने पर आपको सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है जिसका बेनिफिट आपको Section 10(10D) के तहत Maturity Tax Free इनकम मिलती है |
  • Fund Switch : बहुत से लोगो को नहीं पता होता है की अपनी वेल्थ को बैलेंस करने के लिए अपने पैसे को अलग अलग फंड में Switch कर सकते हैं: जैसे Equity,Debt, या Balanced Fund में लगा सकते है |
  • Life Cover: अगर किसी कारण से पॉलिसी अवधि के दौरान आपकी मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में अपने जिनको आपने अपनी पॉलिसी में नॉमिनी बनाया है उनको Sum Assured का पैसा मिल जायेगा।

नोट : स्टॉक मार्किट के अच्छे इक्विटी फण्ड में पैसा का निवेश करने पर आपको बैंक में फिक्स्ड डिपाजिट ( FD ) से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है |

Wealth Insurance के नुकसान

  • Charges : Wealth Insurance यानी (ULIP) प्लान निवेश करने पर आपको कई तरह के चार्ज देने होते हैं जैसे :
  • Fund Management Charge : जो फण्ड मैनेजर आपके पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करते है उसके लिए आपको एक Fee कंपनी को देना होता है |
  • Policy Admin Charge : यह वो चार्ज होता जिसमे आपकी पॉलिसी रख रखाव किया जाता है जैसे – अपडेट और जानकारी देना, क्लेम सेटलमेंट जैसे काम इसमें शामिल किये जाते है |
  • Mortality Charge: यह वह धन राशि है जो कंपनी आपकी पॉलिसी अवधि के दौरान आपकी मृत्यु होने की स्थिति में आपके (Nominee) को बीमा राशि (Sum Assured) देने के जोखिम के बदले लेती है।
  • Market Risk : क्योंकि आपका ज्यादातर पैसा स्टॉक मार्किट में इन्वेस्ट किया जाता है, इसलिए इसको बहुत Risk भी माना जाता है। अभी के समय में जैसे ईरान और अमेरिका का युद्ध चल रहा ऐसे समय में स्टॉक मार्किट में काफी नुक्सान भी उतना पड़ता है |
  • Lock-in Period Time: हमने ज्यादातर प्लान में देखा है की इस टाइप के प्लान में 5 साल तक का Lock-in Period इसमें होता है |

Wealth Insurance vs Term Insurance

Feature Wealth Insurance Term Insurance
उद्देश्य Investment + Insurance केवल Insurance
Return Market के अनुसार कोई Return नहीं
Premium ज्यादा बहुत कम
Risk Market Risk No Investment Risk
Maturity Fund Value मिलता है कुछ नहीं मिलता

नोट : एक्सपर्ट निवेशक को सलाह देते हैं, इन्शुरन्स के लिए टर्म प्लान ख़रीदे और इन्वेस्टमेंट के लिए अलग SIP करें|

Wealth Insurance vs ULIP

हमने देखा है की Wealth Insurance ज्यादातर ULIP (Unit Linked Insurance Plan) जैसे ही होते है।

Feature Wealth Insurance ULIP
Structure ULIP जैसा Same
Investment Market Linked Market Linked
Risk High High
Lock-in 5 साल 5 साल

नोट: वेल्थ इन्शुरन्स और ULIP दोनों स्टॉक मार्किट लिंक्ड प्लान हैं, इसलिए निवेश करने से पहले जोखिम को अच्छे से समझ लेना बहुत जरूरी है।

Best Wealth Insurance Plan कैसे चुनें?

  • Charges Compare : हमेशा कम चार्ज वाला प्लान प्लान ही चुनें क्यूंकि जब हम लॉन्ग टाइम के लिए किसी फण्ड में निवेश करते है और 0.10% तक का चार्ज भी हमारी इन्वेस्ट को कई गुना घटा सकता है |
  • Fund Performance : कम से कम पिछले 5 साल से लेकर 10 साल परफॉरमेंस रिकॉर्ड जरूर चेक करे कई बार जो कंपनी के एजेंट उनके कमीशन के लिए आपको गलत प्लान बेच देते है |
  • Company Trust : इस प्लान में इन्शुरन्स पॉलिसी भी जुडी होती है तो हमें इनका Claim Settlement Ratio भी चेक करना चाहिए |
  • Long Term : अगर आप सही से अपनी वेल्थ बनाना चाहते है तो कम से कम 10 साल का व्यू लेकर आपको चलना होगा स्टॉक मार्किट में पैसा लॉन्ग टाइम में ही बनता है |

Wealth Insurance Example से समझते है

मान लीजिए आप ₹50,000 हजार रूपए सालाना निवेश करते हैं 15 साल तक के लिए तो आपका Total Investment ₹7,50,000 (7.5 लाख) रूपए होंगे ,अगर आपका एवरेज Return 10% भी मिला तो Maturity अमाउंट ₹15,86,000 (15.86 लाख) से ज्यादा बन सकता है |

Wealth Insurance Smart Strategy

Experts का मानना है की इन्शुरन्स के लिए आपको टर्म इन्शुरन्स खरीदना चाहिए और इन्वेस्टमेंट के लिए आपको किसी अच्छी म्यूच्यूअल फण्ड स्कीम में SIP की मदत से इन्वेस्ट करना चाहिए ,यह कॉम्बिनेशन आपको काफी ज्यादा बेनिफिट दे सकता है।

निष्कर्ष

Wealth Insurance एक अच्छा विकल्प बन सकता है अगर आप एक सही प्लान में अपनी investment और insurance दोनों एक साथ चाहते हैं। लेकिन इसमें काफी charges और स्टॉक मार्किट की रिस्क भी जुडी हुई है, अगर आप अपनी निवेश के ऊपर ज्यादा Return और Flexibility चाहते हैं तो आपके लिए अलग अलग इन्वेस्टमेंट करना ज्यादा सही होगा।

Wealth Insurance FAQs

Q1. Wealth Insurance क्या है?

एक प्लान में आपको insurance और investment दोनों प्लान एक साथ मिलते है।

Q2. क्या इसमें Risk होता है?

हाँ, क्योंकि यह स्टॉक मार्किट से जुड़ा होता जब स्टॉक मार्किट ऊपर जाएगी आपको प्रॉफिट मिलेगा और जब मार्किट निचे आएगी आपको नुक्सान भी देखने को मिलेगा।

Q3. क्या यह Long Term के लिए सही है?

हाँ, अगर आपका इन्वेस्टमेंट 10 साल से लेकर 15 साल के बीच का है तो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है |

Disclaimer

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है , किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें, किसी भी तरह से प्रॉफिट या नुक्सान की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी |

Subhash Yadav is the founder of Money Mint Idea. He Writes about the stock market, IPOs, NFO, Loan & Financial Product. He has 5 Year of Experience in Financial Research and is also a Licensed LIC agent.

Leave a Comment