PhonePe Insurance मोबाइल से मिनटों में बीमा घर बैठे खरीदें जाने पुरी प्रोसेस
आज के डिजिटल समय में पेमेंट ऐप सिर्फ पैसे भेजने तक सीमित नहीं रही हैं। अब सिर्फ कुछ मिनट में अपने मोबाइल की मदत से इन्शुरन्स पॉलिसी भी खरीद सकते हैं। PhonePe ऐप्प ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई तरह की इंश्योरेंस सर्विस शुरू की हैं, जिससे कोई भी फोनपे यूज़र घर बैठे ही अपनी पॉलिसी खरीद सकता हैं।
इस पोस्ट में हम आपको PhonePe Insurance क्या है, यहाँ कौन कौन सी पॉलिसी खरीद सकते है, इनके फायदे और नुकसान, इन सभी सवालों का जवाब आसान भाषा में जानेगे।
Also Read : Tata Neu se Personal Loan Kaise le
PhonePe Insurance क्या है?
PhonePe Insurance एक डिजिटल पार्टनर सुविधा है जिसके जरिए कोई भी फोनपे यूज़र अपने मोबाइल की मदत से अलग-अलग बीमा पॉलिसी खरीद सकता हैं। फोनपे ऐप्प में आपको हेल्थ, लाइफ, बाइक और कार इंश्योरेंस जैसी कई इन्शुरन्स सर्विस मिलती हैं।
नोट: PhonePe खुद एक इंश्योरेंस कंपनी नहीं है बल्कि यह भारत की बड़ी और मशहूर बीमा कंपनी के साथ मिलकर यूज़र को उसकी जरुरत के हिसाब से बीमा पॉलिसी खरीदने की सुविधा प्रदान करता है।
PhonePe ऐप्प में मिलने वाले Insurance Policy
PhonePe ऐप पर आपको कई तरह के इंश्योरेंस चुनने का ऑप्शन मिलता हैं
-
Health Insurance : जैसे नाम से ही पता चल रहा ये हेल्थ इन्सुरन्स यानी आपकी हेल्थ की सुरक्षा इसमें कवर होती है जैसे – अस्पताल खर्च, इलाज और मेडिकल इमरजेंसी कवरेज इसमें शामिल होते जो किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में आपके परिवार पर पढ़ने वाले फाइनेंसियल लोस्स को कम करता है।
-
Life Insurance : अगर किसी कारण से पॉलिसी खरीदने के बाद पालिसी होल्डर अचानक से मृत्यु हो जाती है तो केस में लाइफ इन्शुरन्स उस व्यक्ति के परिवार को फाइनेंसियल सपोर्ट देती है |
-
Bike Insurance: हम आये दिन रोड के ऊपर देखते ही रोड एक्सीडेंट होते रहते है कोई भी गाड़ी आकर अचानक से आपको गाड़ी का एक्सीडेंट कर दे तो आपके पास दो ऑप्शन होते है या तो आप लड़ाई झगड़ा करो और अपना नुकान कवर करो या अपनी गाड़ी का इन्शुरन्स करवा लो और बिना टेंशन रोड पर गाड़ी चलाओ किसी भी नुकसान, दुर्घटना और चोरी होने की स्थिति इन्शुरन्स कंपनी इसकी भरपाई करेगी।
-
Car Insurance : जब भी हम अपनी नई कार खरीदते है तो कार शोरूम वाले हमे काफी महगा कार इन्शुरन्स चुपके देते ये तब हमें पता चलता है जब हम 1 या 2 साल बाद अपनी कार का इन्शुरन्स रेनू करते है |
-
कार इन्शुरन्स हमारी कार को एक्सीडेंट के साथ चोरी होने से बचने के लिए हमें कार इन्शुरन्स लेना चाहिए |
-
Travel insurance : ये इन्शुरन्स जब हमारी काफी मदत करता है जब हम कोई विदेश यात्रा करते है और अचानक ऐसे हमें कोई मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ाता उस समय Travel insurance हमें हेल्प करता है |
-
Shop insurance: जैसे की नाम से पता चल रहा है की आपका कोई शॉप है और आप उसका इन्शुरन्स करवाना चाहते जो आपको शॉप को सुरक्षित रखे तो आप फोनपे ऐप्प की मदत से अपना शॉप इन्शुरन्स कुछ ही मिनट में करवा सकते है |
PhonePe Insurance से मिलने वाले फायदे
-
आपको सिर्फ अपने मोबाइल में फोनपे ऐप्प डाउनलोड करना है आपको किस टाइप का इन्शुरन्स लेना है उसको चुनो अपनी कुछ जानकारी देना है और कुछ ही मिनट में पॉलिसी आपको मिल जाएगी |
-
जैसे की आप सभी को पता है की फोनपे एक फिनटेक कंपनी जिसके 50 करोड़ से ज्यादा यूजर है ऐसे में कई बीमा कंपनियों चाहती है की हमारी बीमा पॉलिसी फोनपे जैसे बड़े नेटवर्क के साथ लिंक हो ताकि कंपनी की ज्यादा से ज्यादा पॉलिसी सेल तो आपको ज्यादा डिस्काउंट मिलता है क्योकि बीमा कंपनी को कमीशन कम से कम देना होता है |
-
अभी हम एक डिजिटल युग में चल रहे है ऐसे में हम चाहते है की बीमा कंपनी हमें कम प्रीमियम और ज्यादा डिस्काउंट वाला बीमा प्लान उपलब्ध करवाए और ये तभी होगा जब कंपनी का खर्च कम और सेल ज्यादा हो बिना किसी प्रमोशन के जिसका बेनिफिट सीधा कस्टमर को मिले तो फोनपे एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है |
-
देखो पहले के समय में क्या होता था पहले एक अच्छा बीमा एजेंट तलाश करो पेमेंट कैश में करो और बाद में पता चलता है, बीमा एजेंट पेमेंट लेकर गायब हो गया, फोनपे में ऐसा नहीं होता पॉलिसी चुनो पेमेंट करो सीधे मोबाइल ऐप से पेमेंट तुरंत वेरीफाई होगा और आपका काम हो गया |
-
अब कई बार न हम क्या करते है पॉलिसी खरीदते है और उसको ऐसे सभलकर ऐसे रखते है की हमें खुद भी डॉक्यूमेंट नहीं मिलते है, और किस्मत ख़राब रही तो पुलिस की चेकिंग उस दिन होती है और डिजिटल प्रूफ़ नहीं होने के कारण चालान अलग बन जाता है, फोनपे से पॉलिसी खरीदते है कभी उसकी कॉपी डिजिटल तरीके से कुछ मिनट में बना सकते है |
PhonePe Insurance कैसे खरीदें?
PhonePe ऐप से इन्शुरन्स खरीदने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें और बस कुछ ही मिनट में अपना इन्शुरन्स करे।
-
सबसे पहले अपने मोबाइल में फोनपे ऐप डाउनलोड करे और अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करे |
-
फोनपे ऐप्प में नीचे स्क्रॉल करे और इन्शुरन्स सेक्शन में जाएं अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी पॉलिसी चुनें जैसे , बाइक, कार, लाइफ, टर्म इन्शुरन्स आदि चुनें |
-
अपनी बेसिक जानकारी भरें जैसे आपका (नाम, उम्र,पता, आदि) जानकारी सही से भरें |
-
अपना समय और पॉलिसी का प्रीमियम चुनें और UPI पिन डालकर पेमेंट जमा करे |
-
आपका पेमेंट वेरीफाई होने के बाद आपकी पॉलिसी तुरंत एक्टिव हो जाती है।
नोट: फोनपे में पॉलिसी करते समय अपनी सभी जानकारी अपने पैन कार्ड,आधार कार्ड और RC बुक देखकर ही भरें ताकि कोई गलती ना हो नहीं तो क्लेम लेने में काफी परेशानी होती है |
निष्कर्ष
PhonePe Insurance उन लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प बन सकता है जो अपने मोबाइल फ़ोन से ही जल्दी और आसान तरीके से अपनी गाड़ी या खुद के लिए बीमा पॉलिसी खरीदना चाहते हैं। फोनपे ऐप की मदत से आप अलग-अलग बीमा कंपनियों की पॉलिसी देखकर उसकी तुलना करके अपने लिए एक सही इन्शुरन्स खरीद सकते है।
अगर आप बिना एजेंट कमीशन दिए डिजिटल तरीके से बीमा पॉलिसी खरीदना चाहते हैं तो PhonePe Insurance आपके लिए एक सुविधाजनक ऑप्शन बन सकता है।
Disclaimer
यह पोस्ट केवल PhonePe Insurance के सामान्य जानकारी के लिए बनाया गया है। किसी भी बीमा कंपनी से पॉलिसी खरीदने से पहले उसकी सभी नियम और शर्तें उसके प्रीमियम की जानकारी जरूर जांच लें इसमें समय समय पर बदलाव होते रहते है।