गलत UPI ID पर पैसा भेज दिया? जानिए तुरंत क्या करें और पैसा कैसे वापस पाए

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
गलत UPI ID पर पैसा ट्रांसफर हो गया? घबराएं नहीं, इन तरीकों से मिल सकता है पैसा वापस

आज के समय में UPI पेमेंट सबसे आसान और तेज तरीका बन चुका है। कुछ सेकंड में पैसे एक बैंक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी या छोटी सी गलती की वजह से पैसा गलत UPI ID पर चला जाता है। अक्सर लोगों को इसका पता बाद में SMS या ऐप नोटिफिकेशन से चलता है।

ऐसी स्थिति में सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या पैसा वापस मिल सकता है? इसका जवाब है ,हां, लेकिन इसके लिए सही समय पर सही कदम उठाना बहुत जरूरी है।

Also Read: Wealth Creation 15 साल में ₹10,000 SIP बना ₹63 लाख

क्या UPI ट्रांजैक्शन रिवर्स हो सकता है?

UPI के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन आमतौर पर instant और irreversible होते हैं। यानी एक बार पैसा किसी के बैंक अकाउंट में भेज दिया तो वह अपने आप वापस नहीं आता। यही वजह है कि गलती होने पर तुरंत एक्शन लेना बहुत जरूरी होता है।

हालांकि, अगर आप सही प्रक्रिया अपनाते हैं, तो कई मामलों में पैसा वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

सबसे पहले क्या करें?

अगर आपने गलती से गलत UPI ID पर पैसा भेज दिया है, तो सबसे पहले अपने बैंक या अपने UPI ऐप में शिकायत दर्ज करें।

PhonePe, Google Pay, पेटम, नवी जैसे ऐप में (Help) या (Report Issue) का ऑप्शन मौजूद होता है

  • वहां जाकर ट्रांजैक्शन से जुड़ी शिकायत तुरंत दर्ज करें
  • ट्रांजैक्शन ID, नंबर और तारीख रकम की जानकारी जरूर दें

जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगे, उतनी ही ज्यादा संभावना बढ़ जाती है कि आपका पैसा वापस मिल सके।

रिसीवर से संपर्क करना भी जरूरी

अगर आपके पास उस व्यक्ति की जानकारी है, जिसे गलती से पैसा चला गया है, तो आप उससे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

कई बार सामने वाला व्यक्ति आपकी बात समझकर पैसा वापस कर देता है। ऐसे मामलों में समस्या जल्दी सुलझ जाती है।

लेकिन अगर उस व्यक्ति की जानकारी आपको नहीं है या वह पैसा लौटाने से मना कर देता है, तो फिर आपको दूसरे विकल्प अपनाने होंगे।

बैंक को तुरंत सूचित करें

UPI पेमेंट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में अपनी बैंक को तुरंत जानकारी देना बहुत जरूरी है।

  • आप बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं
  • या बैंक की शाखा में जाकर अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं

इससे आपका कॅश बैंक के रिकॉर्ड में आ जाता है और आगे की कार्रवाई जल्द शुरू हो सकती है।

NPCI के जरिए शिकायत करें

अगर बैंक या ऐप के जरिए आपको सही जवाब नहीं मिलता, तो ऐसे में आप NPCI (National Payment Corporation of India) के सिस्टम में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

  • BHIM ऐप या NPCI पोर्टल के जरिए शिकायत की जा सकती है
  • यहां शिकायत दर्ज करने के बाद बैंक तेजी से आपको रिस्पॉन्स देता है

यह तरीका आपके केस को मजबूत बनाता है।

RBI ओम्बड्समैन में शिकायत का विकल्प

अगर बैंक में शिकायत करने के बाद भी आपका मामला नहीं सुलझता, तो आप RBI (Reserve Bank of India) के ओम्बड्समैन स्कीम के तहत शिकायत कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको नई शिकायत दर्ज करनी होती है
  • RBI नियमों के अनुसार मामले की जांच करता है

हालांकि, यहां भी पैसा वापस मिलने की पूरी गारंटी नहीं होती, लेकिन यह एक मजबूत कानूनी विकल्प है।

क्या पैसा वापस मिलना तय है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक गलत UPI ID पर पैसा जाने के बाद उसे वापस मिलना पूरी तरह तय नहीं होता।

  • यह इस बात पर निर्भर करता है कि सामने वाला व्यक्ति पैसा लौटाता है या नहीं
  • और बैंक या सिस्टम उस ट्रांजैक्शन को कितना जल्दी ट्रैक कर पाता है

इसलिए सबसे जरूरी है कि गलती होने पर तुरंत एक्शन लिया जाए।

गलती से बचने के लिए क्या करें?

ऐसी परेशानी से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है:

  • किसी को पैसे भेजने से पहले UPI ID को दो बार चेक जरूर करें
  • जिसको पैसे भेज रहे (रिसीवर ) का नाम जरूर Verify करें
  • जल्दबाजी में UPI पेमेंट कभी भी ना करे
  • बड़े अमाउंट भेजने से पहले छोटा ₹1 रूपए डालकर टेस्ट ट्रांजैक्शन पूरा करे

निष्कर्ष

UPI ने पेमेंट को आसान जरूर बनाया है, लेकिन इसमें गलती की गुंजाइश भी रहती है। गलत UPI ID पर पैसा ट्रांसफर होने के बाद उसे वापस पाना आसान नहीं होता, लेकिन सही समय पर सही कदम उठाने से आपकी समस्या हल हो सकती है।

इसलिए हमेशा सावधानी रखें और अगर गलती हो जाए तो तुरंत कार्रवाई करें।

Disclaimer

यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने बैंक या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Founder of Money Mint Idea. He Writes about the stock market, IPOs, NFO, Loan & Financial Product. He has 5 Year of Experience in Financial Research and is also a Licensed LIC agent.

Leave a Comment

close