Gold-Silver Rate Fall: खुलते ही चांदी ₹2800 सस्ती, सोना भी गिरा | जानें 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Gold Silver Rates सोमवार 06 Apr को (MCX) पर ओपनिंग के साथ ही फिसल गए. डोनाल्ड ट्रंप की ईरान में मंगलवार को कुछ बड़ा करने की दी नई धमकी के बाद बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बीच सोना-चांदी ने अपने शुरुआती कारोबार में फिर से गिरकर शुरवात की है |

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Rates) का सिलसिला जारी है. इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (MCX) यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार ओपन होने के साथ ही सोना और चांदी दोनों कीमती धातुएं फिर से सस्ती हो गईं. चांदी एक झटके में अपने पिछले बंद के मुकाबले ₹2,800 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट गई, तो वहीं सोने का भाव ₹1,300 रुपये से भी ज्यादा कम हो गया.

बाजार की इस गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver Price अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से क्रैश (Silver Crash High Leval) होते हुए भी तक तक़रीबन ₹2.09 लाख रुपये सस्ती हो गई है. अगर आप सोना-चांदी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर खरीदारी करने से पहले इनके लेटेस्ट सराफा भाव जान लेना आपके लिए जरूरी है. हालांकि, शुरुआती तेज गिरावट के बाद फिर से ये दोनों कीमती धातुएं अपने रिकवरी मोड में भी नजर आईं.

Also Read : Gold Price Todayआपके शहर का ताजा रेट

चांदी की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट

सोमवार को Commodity Market (MCX ) पर बाजार की शुरुआत के साथ ही चांदी की कीमत धड़ाम से नीचे आ गई. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र दिन गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी ₹2,32,495 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और जब लंबे वीकेंड हॉलिडे के बाद कमोडिटी मार्केट खुला तो Silver Price फिसलकर ₹2,29,651 प्रति किलोग्राम पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो चांदी ₹2,844 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई. 

सोमवार को आई इस शुरुआती शार्ट गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा कम कीमत पर मिल रही है. अगर हम MCX Silver Price पर नजर डालें, तो इस कीमती धातु का लाइफ टाइम हाई लेवल ₹4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम था और आज के ताजा भाव से इसकी तुलना करें तो अब 1Kg Silver Price ₹2,09,686 रुपये तक कम है.

सोने का भी चांदी जैसा बुरा हाल 

बाजार में न सिर्फ चांदी का भाव टूटा है, बल्कि सोने की कीमत में भी इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है. बीते गुरुवार को सोने का वायदा भाव ₹1,49,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुवा और सोमवार को ये गिरकर ₹1,48,298 रुपये पर ओपन हुआ. यानी की प्रति 10 Gram 24 Karat Gold Rate ₹1,382 रुपये कम हो गया. 

सोना का भाव भी अपने हाई लेवल से अब काफी सस्ता हो चुका है. गोल्ड का लाइफ टाइम (MCX) हाई प्राइस ₹2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है और सोने के ताजा भाव इस हाई के मुकाबले ₹54,686 रुपये तक सस्ता हो चुका है. 

हालांकि मार्किट में करीब दो घंटे की गिरावट में कारोबार करने के बाद अचानक से सोना-चांदी में रिकवरी देखने को मिली और दोनों मामूली तेजी के साथ ग्रीन जोन में फिर से ट्रेड करने लगे. वही चांदी करीब ₹600 रुपये चढ़कर कारोबार करती नजर आई. 

ग्लोबल टेंशन फिर भी टूटे सोना-चांदी 

मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण से ग्लोबल टेंशन अभी चरम पर है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लेकर नई धमकियों ने इसे बढ़ाने का काम किया है. इन हालातों में भी सोना-चांदी की कीमतों में ये बड़ी गिरावट चौंकाने वाली है, क्योंकि अक्सर किसी आपदा या जियो-पॉलिटिकल टेशन की स्थिति में सोना और चांदी की कीमती के दाम आसमान छूते नजर आते हैं.

अभी के समय में सोना-चांदी की कीमतों पर कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के चलते महंगाई के जोखिम ने दबाव बढ़ाया है, जो कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब अपना कारोबार कर रहा है. लोग अभी के समय में मार्किट में निवेश करने के बजाय अपने जेब में कैश रखने ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से भी सोना-चांदी तेजी नहीं देखा पा रहे हैं.

नोट: सोना चांदी तथा गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.

Founder of Money Mint Idea. He Writes about the stock market, IPOs, NFO, Loan & Financial Product. He has 5 Year of Experience in Financial Research and is also a Licensed LIC agent.

Leave a Comment

close