Groww Mutual Fund Loan क्या है?
आज के डिजिटल समय में निवेश करना जितना जरूरी समझा जाता है, उतना ही जरूरी है सही समय पर पैसे की उपलब्धता पूरी हो पाए। काफी लोगो को अपने कहते भी सुना होगा की म्यूचुअल फंड में लंबे समय के लिए निवेश करते रहना चाहिए, लेकिन अचानक से पैसों की जरूरत पड़ने पर अपने म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो को बेचने के बजह Groww Mutual Fund Loan एक उपयोगी ऑप्शन साबित हो सकता है।
Groww Mutual Fund Loan एक ऐसी सुविधा है जिसमें आप अपने म्यूचुअल फंड निवेश को गिरवी रखकर उससे लोन ले सकते हैं। इस सर्विस को आमतौर पर Loan Against Mutual Fund भी कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा बेनिफिट ये होता है की आपको अपने Mutual Fund यूनिट को बेचने की जरूरत नहीं होती और आपका निवेश भी बढ़ता भी रहता है।
इस टाइप का लोन लेने के लिए बैंक या NBFC आपके म्यूचुअल फंड यूनिट्स ( NAV) को गिरवी रखते हैं और उसके वैल्यू के आधार पर आपको एक निश्चित राशि तक लोन ऑफर करते हैं।
Groww Loan Against Mutual Fund कैसे काम करता है?
जब आप Groww Mutual Fund Loan लेते हैं, तो आपके म्यूचुअल फंड यूनिट्स यानी (NAV) को बैंक या NBFC के पास (Pledge) किया जाता है। इसके बदले में आपको आपके निवेश की वैल्यू हिसाब लोन मिल जाता है।
उदाहरण के लिए: अगर आपके पास ₹2,00,000 का रूपए वैल्यू का म्यूचुअल फंड निवेश है, तो आपको लगभग ₹1,40,000 रूपए तक लोन मिल सकता है।
नोट : जब आप लोन का पुरा पैसा लोटा देते हैं, उस समय आपकी म्यूचुअल फंड यूनिट्स (NAV) फिर से आपके नियंत्रण में आ जाती हैं।
Also Read : Amazon Personal Loan 2026
Groww Mutual Fund Loan की मुख्य विशेषताएं
Groww Mutual Fund Loan की कुछ प्रमुख विशेषताएं है जो इसको निवेशकों के लिए एक अच्छा लोन ऑप्शन बना देती है ।
-
अपना निवेश बेचे बिना : इस लोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको अपने म्यूचुअल फंड यूनिट्स (NAV) बेचने की जरूरत नहीं पड़ती है।
-
सबसे कम ब्याज दर : म्यूचुअल फंड लोन पर्सनल लोन से काफी सस्ता होता है क्योंकि इसमें आपके निवेश को गिरवी रखकर लोन दिया जाता है।
-
फ़ास्ट लोन अप्रूवल : ग्रोव ऐप्प में लोन का पुरा प्रोसेस ऑनलाइन तरीके से किया जाता है जिसके कारण लोन सिर्फ 5 मिनट में अप्रूव हो जाता है।
-
Easy EMI: ग्रोव म्यूचुअल फंड लोन में आपको अपने हिसाब से EMI या ब्याज भुगतान का ऑप्शन चुन सकते हैं।
Groww Mutual Fund Loan Interest Rate (ब्याज दर )
Mutual Fund Loan Interest Rate (ब्याज दर) अलग-अलग बैंक और NBFC के हिसाब ब्याज दर अलग हो सकती है। नीचे टेबल लोन की जानकारी दी गई है:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| ब्याज दर | 10.5% सालाना |
| लोन राशि | निवेश का 50% to 70% |
| लोन अवधि | 12 to 36 महीने |
| प्रोसेसिंग फीस | बैंक के अनुसार |
नोट : ग्रोव म्यूच्यूअल फण्ड लोन की ब्याज दर आपकी प्रोफाइल और निवेश किये गए अमाउंट के ऊपर निर्भर करता है।
Groww Mutual Fund Loan Eligibility
अगर आप ग्रोव म्यूच्यूअल फण्ड पर लोन लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ नियम और शर्तें को पुरा करना होता हैं।
-
आप एक भारतीय नागरिक होना चाहिए
-
ग्रोव प्लेटफॉर्म पर आपका म्यूचुअल फंड निवेश होना चाहिए
-
आपका ग्रोव अकाउंट एक्टिव और KYC पुरा होना चाहिए
-
आपका बैंक अकाउंट लिंक होना चाहिए
-
आपका निवेश एलिजिबल म्यूच्यूअल फण्ड स्कीम में होना चाहिए
नोट: हर म्यूच्यूअल फण्ड स्कीम के ऊपर लोन नहीं मिलता है, बैंक या NBFC को जो स्कीम सही लगती है सिर्फ लोन उसके ऊपर दिया जाता है |
Groww Mutual Fund Loan के लिए जरूरी Document
Groww Mutual Fund Loan के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। आमतौर पर सिर्फ कुछ दस्तावेज की जरूरी पड़ती हैं:
-
एक वैलिड आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
एक सेविंग बैंक अकाउंट डिटेल
-
KYC डॉक्यूमेंट पैन आधार और बैंक अकाउंट
-
म्यूचुअल फंड निवेश का विवरण पोर्टफोलियो
नोट : ज्यादातर मामलों में म्यूचुअल फंड लोन e-KYC Verification के जरिए आसनी से मिल जाता है।
Groww Mutual Fund Loan Apply Online कैसे करें?
अगर आप Mutual Fund ke Against Loan लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करें।
Step 1: Groww Credit App : सबसे पहले ग्रोव ऐप या वेबसाइट में लॉगिन अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
Step 2: Mutual Fund Portfolio : अपने म्यूचुअल फंड निवेश पोर्टफोलियो की जानकारी चेक करें।
Step 3: Loan Option : अगर आपके निवेश किये गए फण्ड हाउस स्कीम पर लोन उपलब्ध है, तो आपको Loan Against Mutual में अप्लाई करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
Step 4: Loan Amount : आप जितनी धन राशि का लोन लेना चाहते हैं, उसका चुनाव करे ।
Step 5: Pledge Process : आपके म्यूचुअल फंड यूनिट्स (NAV) को डिजिटल तरीके से pledge किया जाएगा।
Step 6: Loan Approval : म्यूचुअल फंड लोन का प्रोसेस पुरा होने के बाद लोन का पैसा आपके ग्रोव के साथ रजिस्टर बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।
Groww Mutual Fund Loan लेने के फायदे
Groww Mutual Fund Loan लेने के कई फायदे मिलते हैं।
-
निवेश जारी रहता है : आपका ग्रोव म्यूच्यूअल फण्ड निवेश बढ़ता रहता है और आपको बिना कोई इनकम प्रूफ़ लोन भी मिल जाता है।
-
कम ब्याज दर : इसमें लोन लेने पर आपको 10 :5% लोन मिल जाता है | जो पर्सनल लोन की तुलना में इसकी ब्याज दर सबसे कम है।
-
फ़ास्ट लोन प्रोसेस : सिर्फ 5 मिनट में आपको ऑनलाइन डिजिटल लोन प्रोसेस होता है।
-
बड़ा लोन अमाउंट : जितना बड़ा आपका Mutual Fund Portfolio निवेश होगा उतना बड़ा है | लोन अमाउंट मिलेगा ।
Groww Mutual Fund Loan के नुकसान
हालांकि इस लोन के कुछ जोखिम भी होते हैं। जिनके बारे में आपको अच्छे से पता होना चाहिए
-
स्टॉक मार्किट गिरने पर आपका निवेश की वैल्यू कम भी हो सकती है
-
अगर अपने टाइम से ब्याज का भुगतान नहीं करने पर आपकी NAV यूनिट्स को बैंक बेच भी सकती हैं
-
सभी म्यूच्यूअल फण्ड स्कीम पर लोन नहीं मिलता है
नोट : स्टॉक मार्किट काफी रिस्क से भरा होता है, ये सोच कर कभी लोन ना ले जब स्टॉक मार्किट ऊपर जाएगी तो मुझे प्रॉफिट होगा अपनी इनकम के हिसाब से लोन ले ये बहुत रिस्क भरा साबित हो सकता है |
निष्कर्ष
Groww Mutual Fund Loan उन सभी निवेशकों के लिए एक उपयोगी विकल्प है जिनको पैसों की जरूरत है पर अपना निवेश बेचना नहीं चाहते। इस लोन सुविधा की मदत से बिना अपने म्यूचुअलफंड यूनिट्स को गिरवी रखकर आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि म्यूच्यूअल फण्ड के ऊपर लोन लेने से पहले उसकी ब्याज दर, लोन के जोखिम और अपनी पुनर्भुगतान क्षमता को अच्छे से समझ ले।
Disclaimer:
Groww Mutual Fund Loan, ब्याज दर और लोन अमाउंट बैंक या NBFC की शर्तों, पात्रता और Mutual Fund की ( NAV ) वैल्यू पर निर्भर करता है। लोन अप्लाई करने से पहले लोन की सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें।