Mint App Personal Loan Kaise le- ₹5 लाख लोन Full Guide 2026

Mint App Personal Loan Kaise Le – पूरी जानकारी

आज के समय में पर्सनल लोन की जरूरत हर व्यक्ति को कभी न कभी पड़ती है। चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, शादी, ट्रैवल या कोई बड़ा खर्च, पैसों की तुरंत आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में Mint App ने लोन लेना बेहद आसान और तेज़ बना दिया है।

Mint App के अनुसार, यूज़र्स को उनकी प्रोफाइल के आधार पर ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन ऑफर किया जा सकता है। लोन अप्रूवल और प्रोसेसिंग समय लेंडिंग पार्टनर और यूज़र की प्रोफाइल पर निर्भर करता है।

Mint App Personal Loan के बैंकिंग पार्टनर

Mint App अपने लोन सर्विस के लिए केवल RBI Registered NBFC और Bank के साथ काम करता है। कुछ भरोसेमंद पार्टनर हैं:

  • Stashfin :Google Play Store पर इस ऐप की रेटिंग लगभग 4.4 है और 1 करोड़+ डाउनलोड हो चुके हैं, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक ₹10,000 करोड़+ का लोन डिस्बर्स किया गया है।
  • Fibe : Google Play Store पर इस ऐप की रेटिंग लगभग 4.5 है और 1 करोड़+ डाउनलोड हो चुके हैं,कंपनी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब तक ₹40,000 करोड़+ का लोन डिस्बर्स किया गया है।
  • Aditya Birla Capital : Google Play Store पर इस ऐप की रेटिंग लगभग 4.3 है और 10 लाख+ डाउनलोड हो चुके हैं, कंपनी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इसका लेंडिंग पोर्टफोलियो ₹1.90 लाख करोड़ है |
  • SMFG India Credit : Google Play Store पर इस ऐप की रेटिंग लगभग 2.3 है और 1 लाख+ डाउनलोड हो चुके हैं।
  • Kissht : Google Play Store पर इस ऐप की रेटिंग लगभग 4.6 है और 5 करोड़+ डाउनलोड हो चुके हैं, कंपनी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब तक ₹4,000 करोड़+ का लोन डिस्बर्स किया गया है।
  • Credit Saison : Google Play Store पर इस ऐप की रेटिंग लगभग 4.5 है और 10 लाख+ डाउनलोड हो चुके हैं।

Data Source : Google Play Store & official Company Websites

Mint app Personal Loan Benefit के फायदे

  • 100% डिजिटल प्रोसेस : आपको किसी बैंक या NBFC की ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं, अगर आपकी प्रोफाइल अच्छी है तो घर बैठे आपको 5 लाख तक का पर्सनल लोन ऑफर सिर्फ 5 मिनट में मिल सकता है |
  • फास्ट लोन अप्रूवल : जैसे ही आप अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी सबमिट करेंगे आपको मिंट ऐप के लेंडिंग पार्टनर के ऑफर देखगे कहाँ से आपको कितना लोन मिल सकता है।
  • आसान लोन चुकाने का समय : पर्सनल लोन की EMI चुकाने के लिए 6 महीने से लेकर 60 महीने तक समय मिलता है।
  • कम डॉक्यूमेंट : सिर्फ आधार कार्ड , पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट के ऊपर लोन का अप्रूवल मिल सकता है ।

Also Read : Snapmint Personal Loan Kaise Le 2026

Mint app Personal Loan Document ( जरुरी दस्तावेज़ )

जब भी किसी बैंक या NBFC में हम लोन के लिए अप्लाई करें तो हमें अच्छे से पता होना चाहिए की हमारे पास कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए.

  • KYC Document : इसके लिए हमारे पास में आधार कार्ड, पैन कार्ड होना चाहिए |
  • Income Proof : हमारे बैंक अकाउंट में लगातार 3 महीने की सैलरी क्रेडिट होनी चाहिए , कम से कम 6 महीने बैंक स्टेटमेंट होना चाहिए |

नोट : मिंट ऐप में लोन अप्लाई करने के लिए आपको कोई फिजिकल डॉक्यूमेंट देने की जरुरत नहीं होती है आप सीधे मिंट ऐप में डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।

Mint App Personal Loan Kaise Le – Step by Step Guide

नीचे दिए गए कुछ सिंपल से स्टेप्स की मदद से आप बड़ी आसानी से मिंट ऐप पर्सनल लोन अप्लाई कर सकते हैं:

  • Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store से Mint App डाउनलोड करें
  • Step 2: आपको अपना अकाउंट बनाना होगा अपने मोबाइल नंबर से OTP वेरीफाई करके।
  • Step 3: आपको अपना पूरा नाम भरना होगा जैसे ( सुमित यादव ) जो आपके पैन कार्ड के ऊपर हो उसको ही भरना है और Continue के ऊपर क्लिक करें।
  • Step 4: आपका क्रेडिट स्कोर चेक किया जायेगा और आप मिंट के ऐप में लॉगिन हो जाएंगे |
  • Step 5: अब आप मिंट के ऐप में लॉगिन हो चुके है और आपका सिबिल स्कोर इनके पास आ चुका है |

नोट : मिंट ऐप में कैसे पर्सनल लोन अप्लाई करना है उसका स्टेप बॉय स्टेप पूरा प्रोसेस इस वीडियो में बताया गया है |

Mint App Personal Loan Interest Rate ( ब्याज दर )

कोई भी बैंक या NBFC आपको पर्सनल लोन देने से पहले आपकी लोन प्रोफाइल को अच्छे चेक करती है, उसके बाद आपको लोन कितने इंटरेस्ट रेट पर मिलेगा ये कुछ पॉइंट के ऊपर निर्भर करता है:

  • लोन अमाउंट : इसका सीधा सा मतलब है की आपको बैंक कितने रूपए का लोन ऑफर कर रही है , अगर लोन अमाउंट ज्यादा होगा तो इंटरेस्ट रेट होता है |
  • समय सीमा : इसमें ये देखा जाता है की पहले अपने कोई पर्सनल लोन पहले लिए है तो उसकी EMI टाइम पर जमा करी या नहीं |
  • क्रेडिट स्कोर: सबसे इम्पोर्टेन्ट पॉइंट आपका सिबिल स्कोर और क्रेडिट आगे की लिमिट को देखा जाता है |
  • ब्याज दर: लेंडिंग पार्टनर और आपकी प्रोफाइल पर निर्भर करती है, जो आमतौर पर लगभग 10.5% से 45% वार्षिक (APR) के बीच हो सकती है।

नोट : अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, और पहले कोई लोन लिया और इसकी सभी EMI टाइम से जमा करी तो Mint App में आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

Mint App Personal Loan Repayment टाइम

अगर आपको मिंट ऐप में पर्सनल लोन की ऑफर मिलती है तो इस लोन को चुकाने के लिए आपको कम से कम 6 महीने और ज्यादा से ज्यादा 60 महीने का तक का समय मिलता |

Mint App Personal Loan लेने के नुकसान

जहाँ बड़ी आसानी से पर्सनल लोन मिल जाता उस लोन में कुछ रिस्क भी शामिल होते हैं:

  • Interest High: इसमें आपको काफी ज्यादा इंटरेस्ट रेट देना पड़ सकता, मिंट ऐप खुद से कोई पर्सनल लोन नहीं देता है |
  • Hidden Charges: इसमें काफी NBFC आपका लोन प्रोसेस करते है तो ऐसे में प्रोसेसिंग फीस और काफी तरह के चार्ज लग सकते है।

Mint App Personal Loan Kaise le- Pro Tips

  • हमेशा उतना ही लोन लें जितना आप आसानी से चुका पाए ।
  • अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखें, इससे कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
  • EMI का भुगतान समय पर करें ताकि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री आने वाले समय में मजबूत बने ।
  • लोन अप्लाई करने से पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट्स सही और अपडेटेड है या नहीं चेक जरूर करें ।

Mint App Personal Loan Kaise le FAQs

Q1: क्या Mint App से Instant Personal Loan मिलता है?
A1: हां, लोन अप्रूवल होने पर कुछ घंटे में पैसा सीधे बैंक अकाउंट में आ जाता है ।

Q2: क्या सैलरी स्लिप जरूरी है?
A2: हां, अगर आप एक सैलरी पर्सन है , ऐसे में आपके पास में सैलरी स्लिप होना जरूरी है |

Q3: क्या क्रेडिट स्कोर कम होने पर लोन मिल सकता है?
A3: हां, पर कम से कम 650+ क्रेडिट स्कोर हो तो लोन मिल जायेगा पर उसका इंटरेस्ट रेट ज्यादा होगा ।

Q4: क्या Mint App लोन लेना सुरक्षित है?
A4: हां, बिलकुल ये RBI के साथ रजिस्टर NBFC पार्टनर के साथ मिलकर आपको लोन देते है |

निष्कर्ष
Mint App Personal Loan Kaise le : ये उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो Instant / तुरंत , आसान और ऑनलाइन डिजिटल तरीके से पर्सनल लोन लेना चाहते हैं।

Disclaimer

यह पोस्ट केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। हम किसी भी लोन ऐप या NBFC का प्रत्यक्ष प्रमोशन नहीं करते हैं। लोन लेने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर सभी नियम और शर्तें, ब्याज दर तथा उसके चार्जेस ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपनी भुगतान क्षमता का मूल्यांकन अवश्य करें।

Subhash Yadav is the founder of Money Mint Idea. He Writes about the stock market, IPOs, NFO, Loan & Financial Product. He has 5 Year of Experience in Financial Research and is also a Licensed LIC agent.

Leave a Comment