Term Insurance क्या है? कम से कम पैसे में ₹1 करोड़ रूपए का लाइफ कवर पाने की पूरी जानकारी 2026
आज के इस भाग दौड़ भरे समय में हर कोई अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना चाहता है। अगर परिवार में कमाने वाला व्यक्ति अचानक किसी कारण से मृत्यु हो जाये तो पुरे परिवार को आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह के जोखिम को कम करने के लिए Term Insurance सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प बन सकता है।
Term Insurance एक ऐसा लाइफ इंश्योरेंस प्लान है जिसमें बहुत ही कम प्रीमियम में आपको बड़ा लाइफ कवर मिल जाता है। अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमा किये गए व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा कंपनी उसके परिवार के सदस्य जो पॉलिसी में नॉमिनी रखा गया है उसको पुरे बीमा का कवर देती है।
आज के डिजिटल समय में भारत में काफी लोग अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए Term Insurance Plan खरीद रहे हैं।
-
Term Insurance Kya hai
-
Term Insurance Kaise kam karta hai
-
Term Insurance Benefits
-
₹1 cr Term Insurance कितने में मिलता है
-
Best Term Insurance Plan कैसे चुनें
Term Insurance Kya hai
Term Insurance एक टाइप का Pure Life Insurance Plan होता है जो आपको जीवन की सुरक्षा प्रदान करता है। इस पॉलिसी में जो व्यक्ति अपना बीमा करवाता है उसको एक निश्चित समय अवधि के लिए लाइफ कवर दिया जाता है। अगर इस समय के दौरान पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी होल्डर को पुरा बीमा कवर मिलता है।
इसको एक उदाहरण से समझते है :
अगर आपने अपने लिए ₹1 करोड़ का Term Insurance प्लान ख़रीदा है और पॉलिसी की समय सीमा 25 साल है, तो अगर इन 25 सालों के भीतर आपकी मृत्यु हो जाती है तो आपके परिवार को ₹1 करोड़ रूपए का क्लेम मिल जायेगा । लेकिन अगर पॉलिसी समय अवधि पूरी हो जाती है और आप जीवित रहते हैं तो आपको बीमा कंपनी कोई पैसा वापस नहीं लौटाएगी । इसलिए इसे Pure Life Protection Plan भी कहा जाता है।
Term Insurance Kaise Kam Karta hai
Term Insurance का काम बहुत ही सरल और सीधा होता है। सबसे पहले जो व्यक्ति अपना Term Insurance करवा चाहता वो अपने लिए एक बीमा कंपनी चुनता है और वहाँ से अपनी सालना इनकम के हिसाब से एक प्लान खरीदता है। उसके बाद उसे हर महीने या सालाना एक प्रीमियम धन राशि जमा करवानी होती है।
टर्म इन्शुरन्स पॉलिसी की एक निश्चित समय अवधि होती है जैसे:
20 साल से लेकर 25 साल और 30 साल से लेकर 40 साल तक
अगर इस समय अवधि के दौरान पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा कंपनी उस पॉलिसी में जो नॉमिनी होगा उसको पुरा पॉलिसी कवर पैसा देती है।
इसी कारण से Term Insurance को पुरे परिवार की वित्तीय सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका भी माना जाता है।
Also Read: PhonePe Insurance 2026
Term Insurance Benefits
1. कम प्रीमियम में ज्यादा लाइफ कवर मिलता है: Term Insurance का सबसे बड़ा बेनिफिट यह है कि इसमें बहुत ही कम प्रीमियम में बड़ा लाइफ कवर मिल जाता है।
उदाहरण के लिए: ₹1 करोड़ रूपए का Term Insurance Plan आपको सिर्फ ₹500 से लेकर ₹1000 रूपए महीने में मिल सकता है।
2. परिवार की आर्थिक सुरक्षा: अगर परिवार में कमाने वाले व्यक्ति को अचानक से कुछ हो जाता है, तो पुरे परिवार को बड़ी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
-
ऐसे समय में बीमा धन राशि का उपयोग किया जा सकता है जैसे :
-
रोजमर्रा में लगने वाले घर खर्च में किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता है |
-
बच्चों की पढ़ाई में लगने वाली फ्री को बिना किसी की मदत के समय पर जमा किया जा सकता है |
-
घर के लोन की EMI या किराया जमा करने के लिए किसी की आगे हाथ नहीं पसारना पड़ता है |
-
आने वाले समय की जरूरतों के लिए खुद से निर्भर बनता है |
3. टैक्स में छूट :Term Insurance खरीदने से आपको टैक्स में भी बेनिफिट मिलता है।
-
Income Tax Section 80C के तहत पॉलिसी प्रीमियम जमा करने पर टैक्स में छूट मिलती है
-
Section 10(10D) के तहत क्लेम किया गया अमाउंट टैक्स फ्री होता है |
5. Riders को बड़ा बेनिफिट मिलता है: Term Insurance के साथ आप अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Rider भी जोड़ सकते हैं।
Critical Illness Rider, Accidental Death Rider,Disability Rider आदि शामिल कर सकते है |
₹1 cr Term Insurance कितने में मिलता है
Term Insurance का प्रीमियम का मूल्य कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे :
-
आपकी मौजूदा आयु सीमा कितनी है
-
आपका स्वास्थ्य कैसा है बना हुवा है और कोई बीमारी तो नहीं है
-
आपकी डेली लाइफ में धूम्रपान या शराब की लत तो नहीं बनी हुई है
-
आप कितनी समय अवधि के लिए पॉलिसी खरीद रहे है
एक सामान्य अनुमान के अनुसार आपकी पॉलिसी का प्रीमियम इस प्रकार बन सकता है :
| उम्र | कवर | मासिक प्रीमियम |
|---|---|---|
| 25 साल | ₹1 करोड़ | ₹500 – ₹700 |
| 30 साल | ₹1 करोड़ | ₹700 – ₹900 |
| 35 साल | ₹1 करोड़ | ₹900 – ₹1200 |
नोट : कम आयु में Term Insurance लेना सबसे सस्ता पड़ता है।
भारत में Best Term Insurance Company
भारत में कई भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनियों अपने Term Insurance प्लान खरीदने की सुविधा देती हैं।
भारत में कुछ लोकप्रिय इन्शुरन्स कंपनियां जिमके ऊपर आप भरोसा करे सकते है :
-
LIC of India : आखिर क्यों एक भरोसेमंद इन्शुरन्स कंपनी है 69 साल से कंपनी अपना काम कर रही है , अभी तक कंपनी पॉलिसी इशू 1.78 Cr. कंपनी का शेयर मार्किट में लगभग 65.83 % LIC का Claim settlement 91.32% बना हुवा है |
-
HDFC Life: ये कंपनी HDFC ग्रुप की एक Life Insurance कंपनी है, जिसका Individual Death Claim Settlement Ratio of 99.68% बना हुवा है |
-
ICICI Prudential: ये कंपनी प्राइवेट सेक्टर की एक जानी मानी कंपनी में से एक है , 99.3% Claim Settlement Ratio रहा है, 24 साल से भी ज्यादा समय से कंपनी मार्किट में अपना काम कर रही है | 30 दिन रेतुर्न पालिसी के साथ अभी तक कंपनी ₹1814 करोड़ क्लेम सेटलमेंट कर चुकी है |
-
SBI Life: कंपनी 25 साल से ज्यादा समय से Life Insurance सेक्टर में अपना काम कर रही है , 306,452 करोड़ रूपए के क्लेम सेटलमेंट कर चुकी है , 1176 ब्रांच पुरे देश में मौजूद है , आज की डेट में कंपनी के पास में 8,36,78,351 पालिसी होल्डर मौजूद है |
ये सभी कंपनियों सबसे अच्छी मानी जाती इनके प्लान की तुलना आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से करके खरीद सकते हैं।
Term Insurance किसे खरीदना चाहिए
Term Insurance खरीदना खासतौर पर इन लोगों के लिए बहुत जरूरी माना जाता है:
-
नौकरी करने वाले लोग : प्राइवेट सेक्टर कंपनी में अगर आप जॉब करते है तो आपको अपने लिए एक अच्छा सा Term Insurance अपने लिए ख़रीदे लेना चाहिए |
-
परिवार में कमाने वाले व्यक्ति :अगर आप अपने परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति है तो आपको अपने परिवार की फाइनेंसियल सुरक्षा के लिए एक अच्छा सा Term Insurance खरीदना जरुरी है |
-
जिनके ऊपर लोन है : हमसे से ज़्यादातर लोग पर्सनल लोन या होम लोन लेते समय नहीं सोच है, पर अचानक से आपकी मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में लोन चुकाने का पुरा प्रेशर आपकी फॅमिली के ऊपर आ जाता है |
-
छोटे बच्चों के माता पिता : अगर आपके परिवार में छोटे बच्चे है और आप घर में कमाने वाले अकेले है तो आपको रिस्क नहीं लेना चाहिए और अपने लिए एक सही Term Insurance प्लान जरूर खरीद लेना चाहिए।
निष्कर्ष
Term Insurance आज के इस बदलते समय में हर व्यक्ति के लिए जरूरी उसकी वित्तीय सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए। अभी के समय में कम प्रीमियम में बड़ा लाइफ कवर मिलने से Term Insurance सबसे लोकप्रिय लाइफ इंश्योरेंस प्लान बन चुके है।
अगर आप चाहते हैं कि आने वाले समय में आपके बिना आपके परिवार को भविष्य में आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, तो आपको जल्द से जल्द अपने लिए कोई ाचा Term Insurance बुक कर लेना चाहिए।
यह आपके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का सबसे आसान और सस्ता तरीका साबित हो सकता है।
नोट : हम कोई फाइनेंसियल एडवाइजर नहीं है ये लेख सिर्फ एक जानकारी के उद्देश्य के लिए लेखा गया है , हम किसी भी Term Insurance प्लान खरीदने की सलाह नहीं देते है |