Wealth Creation 15 साल में ₹10,000 SIP बना ₹63 लाख, जानिए इस Mutual Fund की पूरी कहानी

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Wealth Creation: ₹10,000 रूपए की SIP से 15 साल में ₹63 लाख, Mirae Asset के इस फंड ने दिया दामदार रिटर्न

लंबी अवधि में सही फंड और नियमित निवेश का असर कितना बड़ा हो सकता है, इसका उदाहरण Mirae Asset Great Consumer Fund ने पेश किया है। इस फंड ने SIP और एकमुश्त दोनों तरह के निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है।

अगर किसी निवेशक ने इस फंड में 15 साल पहले हर महीने ₹10,000 की SIP शुरू की होती, तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹62.9 लाख हो जाती। इस दौरान कुल निवेश लगभग ₹18 लाख होता, लेकिन कंपाउंडिंग रिटर्न के चलते यह धन राशि तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई।

इस समय अवधि में SIP निवेश पर औसतन करीब 15.4% का कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) मिला है, जो लंबी अवधि के हिसाब से काफी मजबूत रिटर्न माना जाता है।

Also Read: गलत UPI ID पर पैसा भेज दिया वापस कैसे पाए

Also Read : Titan Share Price, Titan Stock Analysis

एकमुश्त निवेश पर भी बेहतर प्रदर्शन

यह फंड सिर्फ SIP निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि एकमुश्त Lamsum निवेश करने वालों के लिए भी फायदेमंद रहा है। अगर किसी ने शुरुआत में इस फण्ड में ₹10,000 का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर करीब ₹88,855 हो जाती।

इस हिसाब से फंड का CAGR लगभग 15.76% रहा है। इससे साफ है कि इस फंड ने लगातार अपने निवेश के लिए बनकर किया है और समय के साथ निवेशकों की पूंजी को बढ़ाया है।

फंड का ट्रैक रिकॉर्ड और AUM

Mirae Asset Great Consumer Fund : की शुरुआत मार्च 2011 में हुई थी। तब से अब तक इस फंड का प्रदर्शन स्थिर और मजबूत रहा है।

फिलहाल इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब ₹4,018.27 Cr करोड़ है। पिछले 5 वर्षों में भी इस फंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है और लगभग 25% CAGR का रिटर्न दिया है।

कंजम्प्शन थीम पर आधारित निवेश

यह एक थीमैटिक फंड है, जो मुख्य रूप से कंजम्प्शन सेक्टर में निवेश करता है। भारत जैसे देश में कंजम्प्शन सेक्टर का काफी बड़ा योगदान है।

देश की GDP में करीब 60% हिस्सेदारी कंजम्प्शन की है। इसका मतलब है कि जैसे-जैसे लोगों की आय और खर्च बढ़ते हैं, इस सेक्टर की कंपनियों को सीधा फायदा मिलता है। यही वजह है कि इस थीम को लंबे समय के लिए मजबूत माना जाता है।

किन कंपनियों में निवेश

इस फंड के पोर्टफोलियो में कई बड़ी और स्थापित कंपनियां शामिल हैं। इनमें Mahindra & Mahindra & Mahindra Ltd. Eternal Ltd.Maruti Suzuki India, Titan Company और Bharti Airtel Ltd जैसी कंपनियां में इसकी हिस्सेदारी मौजूद हैं।

ये कंपनियां ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, टेलीकॉम और रिटेल जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं, जो सीधे तौर पर कंजम्प्शन सेक्टर की ग्रोथ का लाभ उठा रही हैं।

Top Holdings (Mirae Asset Great Consumer Fund)

Company Name Sector Instrument Allocation (%)
Mahindra & Mahindra Ltd. Automobile Equity 7.13%
Eternal Ltd. Services Equity 7.02%
Maruti Suzuki India Ltd. Automobile Equity 6.91%
Titan Company Ltd. Consumer Discretionary Equity 6.77%
Bharti Airtel Ltd. Communication Equity 6.39%
ITC Ltd. Consumer Staples Equity 4.72%
Eicher Motors Ltd. Automobile Equity 4.40%
Britannia Industries Ltd. Consumer Staples Equity 4.28%
Trent Ltd. Services Equity 4.17%
Varun Beverages Ltd. Consumer Staples Equity 3.55%

फंड मैनेजर की रणनीति

फंड मैनेजर सिद्धार्थ छबड़िया के अनुसार, इस फंड का फोकस फिलहाल Consumer Discretionary सेक्टर पर ज्यादा है। इसमें ज्वेलरी, फैशन और रिटेल जैसी कैटेगरी शामिल हैं।

उनका मानना है कि यह सेक्टर आने वाले समय में देश की GDP की तुलना में 1.5 से 2 गुना तेजी से बढ़ सकता है।

इसके अलावा, फंड का नजरिया Quick Commerce और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को लेकर सकारात्मक है, क्योंकि इन सेक्टर में अब प्रॉफिटेबिलिटी की तरफ रुझान दिख रहा है।

हालांकि, FMCG सेक्टर को लेकर फंड थोड़ा सतर्क है। इसका कारण बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मार्जिन पर दबाव बताया गया है। FMCG में भी फंड का झुकाव पर्सनल केयर की बजाय फूड कैटेगरी की तरफ ज्यादा है।

निवेशकों के लिए क्या सीख

इस फंड का प्रदर्शन यह दिखाता है कि लंबी अवधि में SIP एक प्रभावी तरीका हो सकता है। नियमित निवेश और समय के साथ कंपाउंडिंग का असर बड़ा फर्क पैदा करता है।

हालांकि यह एक थीमैटिक फंड है, इसलिए इसमें निवेश करते समय कम से कम 5 साल से लेकर 10 साल से ज्यादा का नजरिया रखना जरूरी होता है।

निष्कर्ष

Mirae Asset Great Consumer Fund ने पिछले 15 साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ₹10,000 की मासिक SIP को ₹63 लाख तक पहुंचाना इस बात का संकेत है कि सही Mutual Fund में धैर्य के साथ निवेश करने पर आपको लम्बे समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह फंड कंजम्प्शन थीम के जरिए ग्रोथ का एक विकल्प पेश करता है।

Disclaimer

यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

Founder of Money Mint Idea. He Writes about the stock market, IPOs, NFO, Loan & Financial Product. He has 5 Year of Experience in Financial Research and is also a Licensed LIC agent.

1 thought on “Wealth Creation 15 साल में ₹10,000 SIP बना ₹63 लाख, जानिए इस Mutual Fund की पूरी कहानी”

Leave a Comment

close